सिरसी। दिन दहाड़े घर में घुसकर चोरों ने नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
मंगलवार को दोपहर थाना हजरतनगर गढ़ी के सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी मोहनलाल पुत्र रामकुंवर के मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। वह बाजार में सब्जी बेचने चला गया था। उसकी पत्नी शशि घर में सो रही थी। किसी तरह घर में घुसे चोरों ने दूसरे कमरे में रखी मिट्टी की गोलकें तोड़कर 12 हजार रुपये की नकदी व बक्से में रखीं चांदी की पायजेब चोरी कर लीं और दीवार कूद कर भाग गए। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।