गुन्नौर। धमाके की सूचना पर जिला प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीएमओ डा. तरन्नुम रजा ने 15 एंबुलेंस को मौके पर भेज दिया और गुन्नौर सीएचसी में जुनावई सीएचसी के स्टाफ को घायलों के उपचार के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को हायर सेंटर कर दिया गया।
दमकल के तीन वाहन मौके पर पहुंचे। जिसमें 20 कर्मचारी मौजूद थे। इसके अलावा गुन्नौर एसडीएम संदीप कुमार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गुन्नौर नगर पंचायत की टीम को भी बचाव कार्य में लगाया। जिससे धमाके के बाद फैले मलबे को जेसीबी की मदद से जल्दी हटाया जा सके। देर रात तक मलबा हटाने की कार्रवाई टीमें करती रहीं।
जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों को तत्काल निकाल लिया गया था। जिनकी हालत गंभीर थी। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। सीएमओ ने बताया कि अतिरिक्त एंबुुलेंस के अलावा अतिरिक्त स्टाफ भी गुन्नौर सीएचसी भेजा गया। जिससे घायलों को तत्काल उपचार मिल सके।