फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांद कर घर में घुसे चोरों ने जेवर व नकदी समेत 50 हजार रुपये का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। दीवार फांद कर घर में घुसे चोर कमरे में रखी नकदी, जेवर व अन्य सामान समेट कर ले गए। शुक्रवार की सबुह परिवार के सदस्य जागे तो सामान बिखरा देख होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित की ओर से कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। गुरुवार की रात नूरियो सराय निवासी वसीरुल हसन के घर पर चोरों ने धावा बोला। पीड़ित ने बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। गुरुवार की रात को परिवार के साथ सो रहे थे। देर रात को चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए। चोर कमरे में रखे बीस हजार रुपये, सोने के कुंडल, मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी शुक्रवार को उस समय हुई जब कमरे में रखा सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़ित ने करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है। पीड़ित ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें