फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मी, निजी चिकित्सक सहित जनपद में 14 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में एक बैंककर्मी और एक निजी चिकित्सक सहित 14 नए कोरोना संक्रमित रोगी मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को आइसोलेट करने में लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आई कोरोना की जांच रिपोर्ट में ब्लाक बनियाखेड़ा के गांव खुशहालपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, चंदौसी के सुभाष रोड स्थित बैंक शाखा का 31 वर्षीय कर्मचारी, रामस्वरूप रोड निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, सुभाष रोड स्थित निजी नर्सिंग होम के 64 वर्षीय चिकित्सक, संभल निवासी आठ वर्षीय बालक, बबराला निवासी 25 वर्षीय युवक, रजपुरा ब्लाक के गांव सिहावली निवासी नौ वर्षीय बालक, गांव निवासी 50 वर्षीय महिला, संभल के मोहल्ला सरायतरीन निवासी 32 वर्षीय महिला, संभल ब्लाक के गांव गोंजनी मिलक निवासी 22 वर्षीय युवक, दुधपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, संभल के मोहल्ला कोट चौक निवासी 38 वर्षीय युवक, संभल के गांव दादुलपुर निवासी 50 वर्षीय युवक, चंदौसी के मोहल्ला कैथल गेट निवासी 64 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिले हैं। मोहल्ला निगरानी समिति की आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में लगी है। उनकी सूची बनाकर कोरोना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें