फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अक्रूरजी पुरम में चोरों ने फिर एक बंद पड़े मकान को बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर की रामबाग रोड स्थित अक्रूरजी पुरम में कैथल गेट पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित लोहा व्यापरी के बंद मकान को चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर सहित करीब आठ लाख का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। घटना के वक्त व्यापारी का परिवार उज्जैन गया हुआ है। उनके लौटने पर चोरी हुए सामान की जानकारी हो सकेगी। पांच दिन में चोरी की यह दूसरी घटना है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से काॅलोनी के लोगों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


अक्रूरजी पुरम कॉलोनी निवासी नीरज अग्रवाल की पसरट्टा बाजार में लोहे के सामान की दुकान है। वह तीन दिन पहले अपने मकान पर ताला लगाकर परिवार सहित उज्जैन गए थे। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसी रवि ने उनकी छत से पानी टपकते देखा तो उन्होंने घर पर आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर पास पड़ोस के लोगों को बताया। इससे भीड़ लग गई। इसी दौरान लोगों की नजर मेनगेट पर पड़ी तो सभी भौचक्के रह गए। मेनगेट पर ताला तो लटका था लेकिन एक साइड का कुंडा टूटा कटा हुआ मिला।
पड़ोसियों ने घटना की जानकारी नीरज अग्रवाल को फोन पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के बाहर होने के कारण फिलहाल चोरी हुए सामान का सही आकलन नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार रात कॉलोनी निवासी चंद्रहंस वार्ष्णेय के मकान में भी चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर बालकनी के रास्ते घर में घुसे और लॉकर तोड़ कर करीब पौने तीन लाख रुपये की नकदी, लगभग एक किलो चांदी, दो सोने की अंगूठियां और बच्चे का सोने का कड़ा आदि समेत करीब आठ लाख रुपये की चपत लगा गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक चेहरा ढके हुए दिखाई दिए। पुलिस फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी की है। पीड़ित परिवार के आने पर सामान चोरी का आकलन हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
...........................
लगातार हो रही चोरी की वारदातों से काॅलोनी वासियों में दहशत
चंदौसी। अक्रूरजी पुरम में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से कालोनी के लोगों में दहशत व्याप्त है। पांच दिन में चोरी की दूसरी वारदात से लोग सहमे हुए हैं। लोगों का कहना है कि काॅलोनी की बाउंड्री छोटी है। दीवार के पीछे पतरौआ और कैथल गांव नजदीक है। रात के समय लोग बाउंड्रीवॉल फांद कर काॅलोनी में आ जाते हैं। कई बार आधी रात में आवाजें सुनाई दी हैं। वहीं बाउंड्रीवाॅल भी ऊंची होनी चाहिए। संवाद
-
कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से अब घर में अकेले रहने में भी डर लगने लगा है। रात होते ही हर आहट पर लोगों की नींद खुल जाती है। पुलिस गश्त बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि लोगों को सुरक्षा का एहसास हो सके।
छाया वार्ष्णेय, कॉलोनी निवासी
....................
एक ही कॉलोनी में लगातार दो चोरी की घटनाएं होना बेहद चिंता की बात है। पुलिस चौकी पास में होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात कर रहे हैं। पुलिस को रात में सख्ती से गश्त करनी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।
विज्ञापन

मनीषा वार्ष्णेय, कॉलोनी निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें