फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले में सरकारी संपत्तियां का होगा सर्वे

विज्ञापन
सिरसी में सिंघा तालाब का फोटो। संवाद
विज्ञापन
संभल। जिले में राजस्व विभाग सरकारी संपत्तियों की तलाश करेगा। कस्बा सिरसी से पैमाइश के साथ इसकी शुरुआत की गई है। सिंघा तालाब को जेसीबी लगाकर पाटने की भनक लगने के बाद हुई शिकायतों पर कार्रवाई शुरू की गई है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि पूरे जिले में सरकारी संपत्तियों का सर्वे होगा। इसके बाद इन्हें खाली कराया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। संभल जिले में ग्राम समाज की भूमि हो या फिर नवीन परती इत्यादि। यहां तक खाद के गड्ढों पर भी कब्जा जमाया गया है। बड़ा रकबा कब्जे में है। पिछले दिनों जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पूरे प्रदेश में ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। जिसके क्रम में संभल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिरसी में सर्वे के लिए नियुक्त चार टीमों ने शनिवार को पैमाइश की। हालांकि, अभी यह पैमाइश पूरी नहीं हो सकी है। लेकिन जल्द ही इसे पूरा किया जाना है।
विज्ञापन

000000
पूरे जिले में सरकारी संपत्तियों का विवरण जानने के लिए टीमें गठित की जा रही हैं। सिरसी में टीमें गठित हो गई हैं। बाकी अन्य स्थानाें के लिए भी टीमें गठित की जाएंगी। - डॉ.राजेंद्र पैंसिया, डीएम, संभल।
0000
ग्राम समाज की सैकड़ों बीघे भूमि कब्जा मुक्त होगी
पिछले दिनों जनहित याचिका की सुनवाई को करते हुए उच्च न्यायालय ने प्रदेशभर में ग्राम समाज की भूमियों की पैमाइश कराने और जहां कब्जा हो गया है उसको कब्जा मुक्त कराने के आदेश किए थे। साथ ही कहा था कि राजस्व विभाग के संपत्ति रजिस्टर में जो भूमि दर्ज है उसको उसी रूप में लाया जाना है। इस आदेश के क्रम में भी राजस्व विभाग की ओर से पैमाइश करनी जरूरी है। क्योंकि संभल में तो ग्राम समाज की भूमियों को निजी भूमि में शामिल करते हुए स्वरूप ही बदल दिए हैं। जिलेभर में जब यह पैमाइश होगी तो स्वरूप बदल जाएगा और ग्राम समाज की सैकड़ों बीघे भूमि कब्जा मुक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें