बहजोई में बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
बहजोई। नगर में बाबा खाटू श्याम की निशाना यात्रा धूमधाम से निकाली गई। निशान यात्रा में डीजे की धुनों पर श्रद्धालु जमकर झूम रहे थे।
शनिवार को इस्लामनगर चौराहा के निकट से निशान यात्रा शुरू हुई। इसके बाद मुख्य मार्गों समेत विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए निशान यात्रा संभल बाईपास रेलवे क्राॅसिंग के निकट स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी हुई। इस बीच श्रद्धालु हाथों में झंडे लेकर डीजे से निकल रही भक्तिगीतों की धुनों पर नाचते-झूमते चल रहे थे। वहीं, बाबा खाटू श्याम के रथ से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया।
वहीं, दूसरी ओर दूसरी निशान यात्रा की शुरुआत रेलवे क्राॅसिंग स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर परिसर से हुई। निशान यात्रा मुख्य मार्गों व विभिन्न गली-मोहल्लों से होते हुए काली मंदिर रोड स्थित बाबा खाटू श्याम मंदिर परिसर में पहुंचकर पूरी हुई।