फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal: शहर में नौ से 15 तक भारी वाहनों के आवागमन पर रहेगी पाबंदी, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

Thu, 02 Nov 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि संभल में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। मुरादाबाद से अलीगढ़, बुलंदशहर की ओर जाने वाले वाहन आगरा-मुरादाबाद (राष्ट्रीय राजमार्ग 509) पर नरौरा पुल होकर जाएंगे। 
विज्ञापन
संभल पुलिस ने जारी किया रूट प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों पर संभल, चंदौसी, बहजोई और बबराला में नौ से 15 नवंबर तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। भारी वाहनों को डायवर्ट कर गुजारा जाएगा। दिवाली से भैयादूज तक रूट डायवर्जन रहेगा। इससे न सिर्फ बाजार में पहुंचने वाले लोगों को सहूलियत होगी, बल्कि जाम से निजात मिलेगी।

विज्ञापन


यातायात प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि संभल में सुबह सात बजे से रात्रि नौ बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी रहेगी। शंकर चौराहे से घंटाघर, सराफा, बर्तन, नखासा और चक्की का पाट बाजार आदि में ई-रिक्शा व सभी प्रकार के चार पहियों को नहीं जाने दिया जाएगा। नगर पालिका परिसर में पार्किंग कराई जाएगी।

चंदौसी में फव्वारा चौक से अंदर बाजार की ओर घंटाघर, बड़ा, खड़ियाई, सराफा आदि बाजार में ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा। गांधी पार्क में पार्किंग कराई जाएगी। मुरादाबाद, बदायूं, बहजोई और संभल की ओर से आने वाले वाहनों को चंदौसी बाईपास से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


बहजोई में इस्लामनगर चौराहे से, ब्रहम बाजार, नया, रामलीला ग्राउंड, सराफा, आर्य रोड बाजार में वाहनों का संचालन बंद रहेगा। पजाया बस अड्डे में वाहनों की पार्किंग होगी। बबराला में भी इसी तरह की व्यवस्था रहेगी। स्टेशन रोड की ओर वाहनों का संचालन बंद रहेगा।

मुरादाबाद से अलीगढ़, बुलंदशहर की ओर जाने वाला यातायात आगरा-मुरादाबाद (राष्ट्रीय राजमार्ग 509) पर नरौरा पुल होकर आवागमन करेगा। जबकि बदायूं से अलीगढ़, बुलंदशहर और दिल्ली जाने वाला यातायात नेहरू चौक गुन्नौर से होकर गुजरेगा।

वर्जनयातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन प्लान का पालन सख्ती से कराया जाएगा। धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज तक यह लागू रहेगा। -अनुज मलिक, यातायात प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें