फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल युवक ने 16 दिन बाद तोड़ा दम

Thu, 02 Nov 2023 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। 16 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल हुए क्षेत्र के गांव आटा निवासी योगेश (18) की मंगलवार को मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव आटा निवासी युवक योगेश मौर्य की बाइक में 16 अक्टूबर की शाम मऊ अस्सू तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने उसे चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टराें ने उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर कर दिया था। जहां पर मंगलवार की शाम योगेश ने दम तोड़ दिया। बुधवार की सुबह परिजन योगेश का शव लेकर बनियाठेर थाने पहुंचे और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें