फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: शिक्षा के क्षेत्र में निवेशकों ने दिए हैं प्रस्ताव, जिले में सुधरेगा शिक्षा का स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में 5500 करोड़ से ज्यादा के निवेश किए जाने के प्रस्ताव आए हैं। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती के लिए भी कई प्रस्ताव हैं। फार्मेसी, मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने हैं। इससे जहां एक ओर रोजगार के अवसर बनेंगे वहीं दूसरी ओर शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा सुधार हो जाएगा। संभल के भवानीपुर में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाना है। इसके अलावा चंदौसी तहसील में दो फार्मेसी कॉलेज के प्रस्ताव है। कुल 107 उद्यमियों ने निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इसमें छोटा, मध्यम और बड़ा उद्योग शामिल है। निवेशकों ने स्टील प्लांट, जनरल मिल, राइस मिल, मेंथा प्लांट, ग्रीन एनर्जी, डिस्टलरी, कॉलोनी, होटल, वाटर पार्क, डेयरी, वेयर हाउस और बकरी व मुर्गी पालन में भी निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि निवेशकों ने उत्साह के साथ निवेश किया है। 100 निवेशकों के प्रस्ताव लेने थे लेकिन 110 निवेशकों ने प्रस्ताव दिए हैं। सभी तरह के उद्योग स्थापित करने की निवेशकों ने इच्छा जताई है।
विज्ञापन


करीब 60 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
जिले में 5500 करोड़ के निवेश के जो प्रस्ताव आए हैं। उन उद्योग के स्थापित होने से करीब 60 हजार लोगों के लिए रोजगार मिलेगा। इसमें 11 हजार लोगों को रोजगार मिल चुका है। यह वह लोग हैं जिनका उद्यमियों से एमओयू के माध्यम से करार हो चुका है। इन्वेस्टर्स समिट 22 जनवरी को चंदौसी में आयोजित किया गया था। उस समय 3200 करोड़ के प्रस्ताव आए थे। उसके बाद जिला प्रशासन के प्रयास से निवेश के प्रस्ताव बढ़ते गए और शुक्रवार तक 55 करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आ गए। इससे 60 हजार लोगों के लिए रोजगार भी तय हो गया है।

जिन निवेशकों ने प्रस्ताव दिए हैं। वह अपने उद्योग स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू करें। जो भी प्रक्रिया रहेगी उसको जल्द पूरा कराया जाएगा। जमीन से लेकर लोन कराने तक पूरी मदद की जाएगी। किसी तरह की परेशानी उद्यमी को नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त, उद्योग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें