फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लावारिस सूटकेस मिलने पर पुलिस प्रशासन में मची खलबली

Sat, 30 Nov 2024 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
सूटकेस की जांच करती पुलिस - फोटो : संभल
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार दोपहर उस समय प्रशासन में अफरातफरी मच गई, जब स्टेशन के सामने मुखर्जी चौक के पास लावारिस सूटकेस मिलने की जानकारी हुई। मौके पर कोतवाली पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। सूटकेस में विस्फोटक होने की आशंका के चलते पुलिसकर्मी दूरी बनाए रहे। आसपास के लोगों को हटा दिया गया। इसी बीच एक महिला पहुंची और गलती से सूटकेस भूलने का दावा किया। तब कहीं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के मामले में न्यायालय में सुनवाई और जुमे की नमाज सकुशल निपटने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली थी। इसी बीच करीब दो बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने मुखर्जी चौक के पास लावारिस सूटकेस रखा है। इसकी सूचना लोगों ने प्रशासन को दी। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा जीआरपी और आरपीएफ पहुंच गई। सूटकेस में विस्फोटक होने के आशंका के चलते पुलिसकर्मी उसके नजदीक जाने से बचते रहे। वहीं लोगाें को भी रोक दिया। सूटकेस के आसपास ईंटें लगा दी, ताकि कोई वाहन, व्यक्ति आदि न पहुंचे। साथ ही बम निरोधक दस्ते को सूचना देकर सूटकेस की बारे में जानकारी शुरू कर दी। आसपास के दुकानदार भी सूटकेस के बारे में नहीं बता पाए। स्टेशन के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए गए। इसी बीच चंदौसी के विकास नगर की रहने वाली रूबी शर्मा पहुंच गईं। उसने सूटकेस अपना होने का दावा किया। साथ ही सूटकेस खोलकर देखा। तब प्रशासन ने राहत की सांस ली। रूबी ने बताया कि वह अपनी ससुराल ग्वालियर से आई थी। साथ में बहन और तीन बेटियां थी। दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर इंदौर बरेली एक्सप्रेस से चंदौसी स्टेशन आए। यहां मुखर्जी चौक पर ई रिक्शा का इंतजार कर रहे थे। उसी समय जल्दबाजी में सूटकेस रह गया।
स्टेशन के बाहर लावारिस सूटकेस मिलने की जानकारी मिली। तुरंत मौके पर पुलिस को भेजा गया। एक महिला गलती से सूटकेस भूल गई थी। कुछ देर बाद वह स्टेशन आई, तब उसने सूटकेस भूलने की बात पुलिस को बताई। इसके बाद जांच कर सूटकेस उसे सौंप दिया गया। संतोष कुमार, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें