जुनावई (संभल)। गांव जलालपुर से गर्भवति महिला को एंबुलेंस में प्रसव पीड़ा होने पर चालक और ईएमटी ने ईआरसीपी की मदद एंबुलेंस में महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। दोनों की सूझबूझ से एंबुलेंस में किलकारी गूंज उठी। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया है।
बृहस्पतिवार की सुबह 108 एंबुलेंस चालक शोभित कुमार और ईएमटी मोहित कुमार गांव जलालपुर निवासी सद्दाम हुसैन की पत्नी नगीना को प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से जुनावई सीएचसी लेकर जा रहे थे, लेकिन सीएचसी पहुंचने से पहले ही महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। जिस पर चालक शोभित कुमार ने एंबुलेंस सड़क किनारे साइड से रोक दी और लखनऊ ईआरसीपी को महिला की पीड़ा संबंधी जानकारी दी। ईआरसीपी द्वारा फोन पर सहयोग के अनुसार दोनों ने महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। महिला ने बेटी को जन्म दिया है। दोनों को सुरक्षित तरीके से सीएचसी में एडमिट कराया गया है।
सीएचसी प्रभारी डॉ. नरेश यादव ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। साथ उन्होंने बताया एम्बुलेंस सेवा के लिए समय से फोन करना चाहिए। जिससे कि सही समय पर सीएचसी में प्रसव कराया जा सके। संवाद