करीब सप्ताहभर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज वैक्सीन(एआरवी) नहीं है। इससे कुत्ता व बंदर के काटने से घायल होकर सीएचसी पर आए मरीजों को एआरवी के लिए भटकना पड़ रहा है। मरीज निजी केमिस्ट से वैक्सीन खरीदने को मजबूर हैं।
बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब सप्ताहभर से एआरवी नहीं है। इससे सीएचसी पर आए करीब 80 मरीजों को एआरवी के लिए भटकना पड़ रहा है। मरीज के सामने करीब दो सौ रुपये वैक्सीन निजी केमिस्ट से खरीदने की मजबूरी बनी है। चिकित्साधीक्षक डॉ. विरास यादव का कहना है कि एआरवी की मांग के लिए जिला स्तर पर पत्र भेज दिया गया है। सीएमओ डॉ. तरन्नुम रजा का कहना है कि जिला स्तर पर भी बीते कुछ दिन से एआरवी नहीं है। इसके लिए विभागीय मुख्यालय पर मांग भेजी गई है। वैक्सीन मिलते ही सीएचसी को उपलब्ध करा दी जाएगी।