फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: टोकन के लिए धक्का मुक्की, आधार बनाने की गति भी सुस्त

विज्ञापन
संभल में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। इन दिनों आधार कार्ड बनवाना और उसमें संशोधन कराना लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। शनिवार को सुभाष रोड के मुख्य डाकघर पर आधार के लिए टोकन लेने को लेकर लोगों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। आलम यह था कि डाकघर से लेकर फव्वारा चौक तक करीब 100 मीटर की लंबी लाइन लग गई। टोकन लेने की होड़ में लाइन में लगे लोग एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते नजर आए, जिससे नोकझोंक भी हुई। आरोप है कि आधार कार्ड बनाने की गति धीमी होने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवा कर व्यवस्था बनाई।


बच्चों की डीबीटी के लिए आधार कार्ड जरूरी है। तो राशन कार्ड की ई-केवाईसी से लेकर बैंक कार्यों तक में आधार कार्ड व उसमें संशोधन अनिवार्य है। इसी के चलते सुभाष रोड के मुख्य डाकघर पर सैकड़ों की संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी मुख्य डाकघर पर टोकन वितरण होने थे। इसी को लेकर सुबह आठ बजे से ही लोगों का मुख्य डाकघर पर पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही देखते मुख्य डाकघर से फव्वारा चौक तक करीब सौ मीटर की लंबी लाइन लग गई। इस बीच कई बार सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गया।
जब सुबह दस बजे करीब डाकघर खोला गया और वहां टोकन वितरण होने शुरू हुए तो लोगों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। टोकन लेने की जल्दबाजी में लोग आगे आने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उनके बीच कई बार नोकझोंक तक हो गई। हालांकि व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस की भी तैनाती रही। दोपहर 12 बजे के बाद डाकघर के बाहर भारी भीड़ उमड पड़ी और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, तब कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने एसएम डिग्री कॉलेज में लोगों की लाइन लगवा दी और दूसरी और फव्वारा चौक की ओर तक लाइन लग गई। इसके बाद बारी-बारी डाक कर्मचारी ने लोगों के बीच टोकन वितरित किए।
विज्ञापन

.................
शनिवार को करीब 1500 टोकनों का वितरण कर दिया गया है। अक्टूबर के अखिरी तक के टोकन लोगों को दे दिए गए हैं। हर रोज मुख्य डाकघर पर 25 से 30 के बीच नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। साथ ही, आधार में संशोधन का कार्य किया जा रहा है।
पंकज वैश्य, पोस्टमास्टर, मुख्य डाकघर
.......................
बोले लोग:
बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए आया था, सुबह सात बजे से लाइन में लगा हूं, पहले भी कई बार डाकघर के चक्कर लगा चुका हूं।
-अमित पोरवाल, रेलवे कालोनी चंदौसी
..........

आधार कार्ड बनवाना और उसमें संशोधन कराना किसी परीक्षा से कम नहीं है। बेटी के आधार कार्ड में संशोधन कराने के लिए एक माह से डाकघरों के चक्कर काट रहा हूं।
विज्ञापन

-हेमराज सिंह, फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं
.............

स्कूल में बच्चे का आधार कार्ड जमा करना है। इसके लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है। भीड़ के कारण नंबर नहीं आ पा रहा।
-साजिद अली, सोतीपुरा थाना कुढ़फतेहगढ़
..........
नाती का आधार कार्ड बनवाने के लिए कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहा हूं, शासन को डाकघरों के अलावा भी अन्य व्यवस्था करनी चाहिए।
-पप्पू कुमार, अल्हैदादपुर चंपू, थाना बनियाठेर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें