फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे की जमीन खरीद में घपलेबाजी की आशंका

सार

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए संभल जिले में हुई भूमि खरीद में घपलेबाजी का मामला सामने आने की आशंका है।इसकी सही जानकारी जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही सामने आ सकेगी।निर्माण कार्य जिले में शुरू भी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए संभल जिले में हुई भूमि खरीद में घपलेबाजी का मामला सामने आने की आशंका है। जिलाधिकारी मनीष बंसल पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। चकबंदी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जद में आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो दूसरे अधिकारी भी इस घपलेबाजी में शामिल हैं। यह घपलेबाजी लाखों रुपये की मानी जा रही है। हालांकि कितने रुपये की घपलेबाजी है। इसकी सही जानकारी जांच रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही सामने आ सकेगी। मामला जून 2021 का है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबा छह लेन का गंगा एक्सप्रेसवे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजरेगा। निर्माण कार्य जिले में शुरू भी हो गया है। जिले में एक्सप्रेसवे के लिए करीब 450 हेक्टेयर भूमि ली गई है। न्यूनतम सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा किसानों को मिला है। करीब 450 करोड़ रुपये से अधिक की भूमि खरीद हुई है। इस भूमि के जून 2021 में बैनामा किए गए थे। हालांकि कुछ जमीनों के मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) है। इसी बीच अब जांच में भूमि की खरीद में घपलेबाजी की चर्चा है। करीब 20 लाख रुपये की घपलेबाजी किए जाने की सूत्र जानकारी दे रहे हैं। यह मामला उस समय उजागर हुआ जब कुछ किसान जमीनों के मामले लेकर उच्च न्यायालय पहुंच गए। इसके बाद जिला प्रशासन को भी कई शिकायतें मिलीं। आरोप है कि जमीन के बैनामे रिकॉड में गड़बड़ी कर किए गए हैं। इसके अलावा स्टांप एवं निबंधन शुल्क में भी गड़बड़ी की गई है। जिलाधिकारी इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।
इन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
संभल तहसील के गांव सहरा, ततारपुर संदल, निबौरा, खिरनी मुजाहिद्दीनपुर, बसला, लहरशीश, बंजरपुरी, सुजातपुर, कसेरुआ, भटौला, अझरा, ईसापुर सुनवारी, बहादुरपुर उर्फ सराय, रसूलपुर धतरा, करीमपुर, चिरौली भगवंतपुर गांव से होकर एक्सप्रेस-वे गुजरेगा। चंदौसी तहसील में गंगा एक्सप्रेस वे बल्लमपुर, किरारी, अतरासी, मिर्जापुर अख्तारा, धर्मपुर निकट ढाढोल, राजपुर, बिसारू, लहरावन, अचलपुर, मझोला, रायपुर, फत्तेहपुर समशोई, नगलिया कठेर गांव से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे संज्ञान में आया था कि जांच समिति कोई जांच कर रही है। जांच कमेटी की रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास जाएगी। वह ही इस मामले में पूरी जानकारी दे पाएंगे।
रनविजय सिंह, डीडीसी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें