फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली जैसा विद्वान और बहादुर कोई नहीं हुआ : मौलाना कल्बे जव्वाद

Mon, 09 Nov 2026 11:53 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे के मोहल्ला सादक सराय स्थित इमाम बारगाह गरबी में मजलिस का आयोजन किया गया। मजलिस में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने हजरत अली की शख्सियत और उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से रोशनी डाली।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हजरत अली जैसा विद्वान, सखी और बहादुर दुनिया में कोई नहीं हुआ। उनकी इल्मी काबिलियत, दानशीलता, बहादुरी और इन्साफ की मिसाल इतिहास में नहीं मिलती। मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने कहा कि हजरत अली का पूरा जीवन इन्सानियत, सच्चाई, इन्साफ और नेकी का पैगाम देता है। वह इल्म और हिकमत के ऐसे स्रोत थे, जिनसे हर दौर के लोगों को मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनकी बहादुरी केवल मैदान-ए-जंग तक सीमित नहीं थी, बल्कि वह हक और इन्साफ के लिए हमेशा मजबूती से खड़े रहे। उनकी सखावत और गरीबों के प्रति हमदर्दी भी सभी के लिए मिसाल है। मजलिस में अमरोहा से आए सिब्ते सज्जाद ने मर्सिया पढ़ा। मर्सिये के माध्यम से हजरत अली की शान और उनकी कुर्बानियों को बयान किया गया। मजलिस के आखिर में हजरत इमाम हुसैन अलैह के मसाइब बयान किए गए, जिसे सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। इस दौरान चौधरी उरूज आलम, चौधरी सारिम अली, चौधरी फैजान अली, चौधरी सीरत उरूज, चौधरी मोहम्मद अली, अब्बास, हैदर, कुमैल, मोहम्मद कोनेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें