फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समस्याएं तमाम, मेगा कैंप में भी नहीं मिला समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बेशक बिजली निगम ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य बिजलीघर परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया और तमाम उपभोक्ताओं की भीड़ जुटी लेकिन बात राहत मिलने की करें तो बहुत से उपभोक्ता को निराशा ही निराश हुए। आम उपभोक्ताओं का बिजली बिल ज्यादा आने, कनेक्शन पर मोबाइल नंबर लगवाने की गुहार को लेकर सुनवाई नहीं हो सकी। इतना ही नहीं, जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने से संबंधित शिकायत को लेकर भी अधिकारी गंभीर नहीं दिखे। यह आलम तब रहा जबकि इस मामले को लेकर 20 से 25 बार शिकायत हो चुकी है। बहरहाल, साफ है कि बिजली निगम के मेगा कैंप का शतप्रतिशत उपभोक्ताओं को फायदा नहीं हो सका।
विज्ञापन

वहीं बिजली निगम के एक्सईएन नवीन गौतम ने कहा कि उपभोक्ताओं की ज्यादा शिकायतें थीं, ऐसे में समाधान के लिए ही मेगा कैंप का आयोजन किया गया। बिजली बिल ज्यादा आने समेत कई समस्याएं रहीं। एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।


बिल अधिक आने पर लगाने पड़ रहे चक्कर
संभल के तश्तपुर बाग वाली मस्जिद के पास के निवासी रहमत इलाही का कहना रहा कि उनका बिल बहुत ज्यादा आ रहा है। इससे पहले कई बार बिजली निगम के कार्यालय पर आकर गुहार लगा चुका हूं लेकिन अधिकारियों ने समाधान नहीं कराया। आज भी मेगा कैंप में आकर बिल ज्यादा आने की समस्या रखी पर समाधान नहीं हो सका। ऐसे में कैंप का क्या फायदा जब समस्याओं का समाधान ही नहीं हो रहा।
विज्ञापन



बेहद ज्यादा आ रहा बिजली बिल, नहीं हो रहा समाधान
शहर के मोहल्ला मियां सराय निवासी नवाब साद आदिल भी मेगा कैंप में पहुंचे। अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन समाधान नहीं हो सका। नवाब साद आदिल का कहना रहा कि दो किलोवाट के कनेक्शन पर दो महीने में 47776 रुपये का बिल आया है। जबकि घर में बिजली उपकरणों का ज्यादा लोड ही नहीं है। इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अधिकारियों को मामला दिखवाकर राहत देनी चाहिए।


नहीं लग पा रहा मोबाइल नंबर, कैसे हो बिल की जानकारी
चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव सैफ खां सराय के कासिम का कहना रहा कि बिजली का बिल तो निकलता है लेकिन उन्हें ऑनलाइन जानकारी नहीं हो पाती है। बिजली निगम से दो बार पहले कनेक्शन को लेकर मोबाइल नंबर लगवाने के लिए कह चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी है। आज तीसरी बार मेगा कैंप में फिर से गुहार लगाई है। अब भी अधिकारियों ने मुझे टाल दिया है।


25 बार कर चुके शिकायत पर नहीं हुआ समाधान : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डा.राजेंद्र सैनी ने कहा कि पहले मुख्य बिजलीघर से अस्पताल को बिजली आपूर्ति सुचारू थी तब कोई परेशानी नहीं थी। अब बिजली चौधरी सराय बिजलीघर से मिल रही है। इसके चलते आए दिन बिजली बाधित रहती है और परेशानी होती है। बिजली निगम से 20 से 25 बार शिकायत की जा चुकी है और आज भी मेगा कैंप में शिकायत करने के लिए आए हैं। अब भी अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें