फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालपुर में कूमल लगाकर दो लाख की चोरी, मनोटा में असफल रहे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/मढ़न। मालपुर उर्फ मलुपुरा में ग्रामीण के घर कूमल लगाकर चोर 28000 रुपये समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी सुबह में हुई। घर का सामान विखरा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो रुपये और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, मनोटा में चोर चोरी के लिए कई घरों में घुसे लेकिन ग्रामीणों के जागने पर चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सके। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मालपुर उर्फ मलुपुरा निवासी मुनीराम के घर गुरुवार की रात्रि चोरों ने पीछे की दीवार में कूमल लगा लिया और कमरे में घुस गए। कमरे में रखी अलमारी से 28000 रुपये और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह में जब परिजनों की आंख खुली तो घटना की जानकारी हुई। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं, दूसरी ओर मनोटा में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाने की कोशिश की। पहले चोर राजेंद्र के घर में दीवार फांद कर घुसे। यहां से एक जोड़ी पाजेब और विछुए चोरी किए। आहट होने पर राजेंद्र के भाई की आंख खुल गई और उसने शोर मचा दिया। इससे चोर भाग गए। इसी गांव के निवासी बब्बू के यहां पर भी चोरों ने चोरी की कोशिश की लेकिन बब्बू की बेटी जाग रही थी, जब उसने देखा तो शोर मचा दिया शोर सुनकर चोर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें