फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की मंगनी के लिए घर में रखा जेवर व नकदी भाई ने चोरी की, पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात युवक ने अपनी बहन की मंगनी के लिए घर में रखा जेवर व नकदी चोरी कर घर से भाग गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिरसी रेलवे क्रासिंग से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके पास से चोरी के रूपये और जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से युवक को जेल भेज दिया है। मंगलवार को सिरसी पुलिस को सूचना मिली कि सिरसी में रेलवे क्रासिंग पर चोरी करने का आरोपी युवक खड़ा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपनी पहचान गुलाम नबी निवासी मुकर्रबपुर के रूप में कराई। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 हजार रुपये, सोने के जेवर बरामद किए। सिरसी पुलिस चौकी इंचार्ज पवन कुमार ने बताया कि आरोपी युवक ने अपने ही घर में बहन की मंगनी के लिए रखे जेवर व नकदी चोरी की थी। परिजनों ने इसकी शि कायत की थी। मुखबिर की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें