असमोली थाना क्षेत्र के गांव नागला नीडर निवासी संजय सिंह (19) पुत्र रामकुंवर सिंह की हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सड़क हादसे में मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि दस दिन पहले गांव के कुछ युवकों के साथ वह हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में मजदूरी करने के लिए गया था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे मजदूरी के लिए अन्य मजदूरों के साथ संजय पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही अनियंत्रित बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में संजय भी आ गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की सूचना पर परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए।