संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा निवासी विपिन (33) का शव सोमवार की शाम घर के कमरे में फंदे से लटका मिला है। परिजनों ने पत्नी से विवाद के बाद युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात कही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों ने जानकारी ली।
परिजनों ने बताया कि युवक का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद चल रहा था। रविवार को युवक की पत्नी ने पुलिस चौकी में शिकायत भी की थी। इसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। इससे विपिन आहत हो गया था। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम जब कमरे में देखा तो दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका था। गांव के चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने मृत होने की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अभी कोई तहरीर भी परिजनों ने नहीं दी है।