फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहन को ससुराल छोड़ने गया युवक बहन समेत लापता

Tue, 17 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बहन को उसकी ससुराल छोड़ने गया हकीमपुर निवासी युवक राजू यादव बीते 23 मई से बहन सहित लापता है। युवक की पत्नी सावित्री देवी अपने पति और ननद की खोज के लिए पुलिस के चक्कर लगा रही है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह दो जगह दबिश दे चुकी है लेकिन अभी दोनों की कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


गांव हकीमपुर निवासी सावित्री देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी ननद सुनीता की शादी अलीगढ़ जिले के थाना दादों के गांव भूड़ के नगला निवासी युवक से हुई थी। पति से मनमुटाव के चलते उसकी ननद 22 मई को अपने मायके हकीमपुर आ गई। अगले दिन महिला का पति राजू बहन को उसके ससुराल छोड़ने के लिए घर से निकला था। जब दो दिन तक पति वापस नहीं लौटा, तो पीड़िता ने उसके फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन नंबर बंद जा रहा था। जब महिला ने अपने पति की ननद की ससुराल में जानकारी की, तो वहां से पता चला कि उसका पति और ननद वहां पहुंचे ही नहीं है। इसके बाद महिला ने पति और ननद को काफी जगह तलाश किया, लेकिन उनकी कहीं कोई जानकारी नहीं मिल पाई।
मामले में थाना जुनावई के क्राइम इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि भूड़ का नगला निवासी मनोज कुमार ने अपनी पत्नी सुनीता की गुमशुदगी को लेकर दादो थाने में तहरीर दी है। जिसके चलते दादो पुलिस ने हकीमपुर और रजपुरा थाना क्षेत्र में महिला को तलाश करने के लिए दबिश दी थी। लेकिन अभी महिला और उसके पति की कोई जानकारी मिल नहीं पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें