फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पंचायत के फैसले पर दो दिन बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ लिया था। जबकि प्रेमिका एक रिश्तेदार के घर चली गई थी। दो दिन बाद युवती एक रिश्तेदार के घर से मिली तो युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पंचायत के बाद छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम प्रेमिका से पहुंचे युवक और उसके भाई को युवती के परिजनों ने दो युवकों को पकड़ा था। यह दोनों युवक सगे भाई हैं। जब प्रेमिका को प्रेमी और उसके भाई के पकड़े जाने की जानकारी हुई तो वह घर से निकलकर चली गई थी। युवती के परिजनों ने दोनों युवकों पर कहीं भेजने का आरोप लगाया और बंधक बना लिया। मामला पंचायत में पहुंचा तो प्रेमी युवक के छोटे भाई को छोड़ दिया। इसके बाद तय हुआ कि जब तक युवती नहीं मिलेगी तब तक प्रेमी युवक प्रेमिका के परिजनों के कब्जे में रहेगा।
शनिवार की शाम युवती एक रिश्तेदार के घर मिल गई और गांव आ गई। इसके बाद पंचायत में प्रेमी युवक और प्रेमिका के परिजनों के बीच समझौता हुआ। 50 हजार रुपये जुर्माना बतौर दिए गए। तब कहीं जाकर प्रेमी युवक को युवती के परिजनों ने छोड़ा। ग्रामीणों में चर्चा है कि रविवार को प्रेमिका के परिजनों ने बतौर जुर्माना जो 50 हजार रुपये लिए थे वह लौटा दिए हैं। इस घटना की चर्चा आसपास के गांवों में बनी हुई है। इस मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें