संभल। सशर्त बाजार खुलने के लिए शासनादेश जारी हो गया है। मंगलवार से सुबह 7 से शाम 7 बजे तक बाजार खुलेगा। इसकी जानकारी व्यापारियों को हुई तो राहत की सांस ली है। क्योंकि कोरोना संक्रमण के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान सभी प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे। इस अवधि में व्यापारियों को काफी हानि हुई है।
इस समय शादी-विवाह का सीजन ज्यादा नहीं है लेकिन सामान्य दिनों की तरह बिक्री होना स्वभाविक रहेगा। जिससे व्यापारियों का कुछ हद तक राहत मिलेगी। बाजार एक महीने के बाद खुलेगा तो व्यापारियों ने रविवार की रात से ही तैयारियों को लेकर मंथन शुरू कर दिया। सोमवार को साफ सफाई करने में व्यापारी जुट जाएंगे।
इस बार व्यापारियों का कहना है कि सामाजिक दूरी का पालन कराया जाएगा और बिना मास्क के प्रवेश नहीं रहेगा। कोरोना संक्रमण के चलते बार बार व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए अब बाजार खुलने पर पूरी सावधानी बरती जाएगी। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।