हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करने के लिए सात अप्रैल को घर से निकला युवक रास्ते में लापता हो गया। परिजनों के मुताबिक दिल्ली तक युवक से बात हुई, लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। उन्हाेंने थाने में इसकी सूचना दी है।
हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी राधेश्याम पुत्र नेत्रपाल हरियाणा के रोहतक में मजदूरी करने के लिए सात अप्रैल को घर से निकला था। परिजनों का दिल्ली तक राधेश्याम से संपर्क होता रहा, लेकिन बाद में संपर्क कट गया। 11 अप्रैल को परिजनों ने उससे संपर्क किया। बहुत कम बात हुई और फोन कट गया। परिजनों के मुताबिक वह घबराया हुआ था।