बबराला स्टेशन से लौट रही युवती के साथ युवक ने छेड़खानी की है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा बबराला निवासी व्यक्ति ने गुन्नौर पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर उसकी बेटी रेलवे स्टेशन पर अपने भाई को सामान देने गई थी। वहां पर घूम रहे एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया। शोर मचाने पर उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे आरोपी से छुड़वाया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव अकबरपुर निवासी आरोपी रवि के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।