सौंधन (संवाद)। संभल-आदमपुर मार्ग स्थित गांव खरसपा के पास बृहस्पतिवार की शाम घोड़ी से बाइक टकराने पर घायल ततारपुर घोसी निवासी राजेंद्र (25) की शनिवार को मौत हो गई। जबकि उसके साथ गांव देवपुरा निवासी शिब्बू का उपचार चल रहा है।
गांव ततारपुर घोससी निवासी राजेंद्र बृहस्पतिवार की शाम रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी दोस्त शिब्बू के साथ किसी काम से बाइक लेकर गांव सौंधन गया था। वापस गांव लौटते समय खरसपा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने वाले रास्ते पर बाइक के सामने अचानक घोड़ी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। घोड़ी की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि राजेंद्र और शिब्बू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने संभल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से मुरादाबाद के रेफर कर दिया था। जहां पर शनिवार की सुबह उपचार के दौरान राजेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस न शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि राजेंद्र अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था। परिवार में चार बहन और दो भाइयों में चौथे नंबर का था।