चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजी में युवती के साथ बाइक पर जा रहे युवक के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने घेर कर जम कर मारपीट की। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर भाग निकले। इस मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शुक्रवार की दोपहर कागजी मोहल्ले से एक युवक बाइक से जा रहा था। युवक के साथ एक युवती भी थी। युवक जब कागजी मोहल्ले में पहुंचा तो दूसरे समुदाय के कुछ युवक वहां आ धमके और बाइक सवार युवक को खींच कर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। युवक की चीखें सुन कर आसपास मौजूद लोग आ गए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले। संवाद