चंदौसी। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को तहसील सभागार में एक बैठक हुई। जिसमें बीते दिनों बहजोई में हुई अधिवक्ता सत्यपाल सिंह राणा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
एसोसिएशन अध्यक्ष मुकेश पाल सिंह यादव ने बताया कि 18 दिसंबर को बहजोई में हुई अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जिससे अधिवक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार से अधिवक्ताओं द्वारा तहसील गेट पर हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए क्रमिक अनशन किया जाएगा। यदि इस अवधि में समस्या का निराकरण नहीं हो पाता है। तो एक जनवरी से हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तहसील व रजिस्ट्री बंद की जाएगी। संचालन सचिव अरविंद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक में राजेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, अशोक शर्मा, पिन्टेश शर्मा, राघव सिंह यादव, इशरत अली, गिरिराज किशोर, शाकिर अली आदि मौजूद रहे। संवाद