फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक ने फंदे से लटककर दी जान, वीडियो में बोला, मेरी मौत का मैं खुद जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंहपुरसानी(संभल)। मेरी मौत का जिम्मेदार मैं खुद हूं, मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। कोई कानूनी कार्रवाई भी न की जाए। इसमें किसी का दोष नहीं है। यह बात 22 वर्षीय चरन सिंह ने जान देने से पहले मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए वीडियो में कहीं। पुलिस ने वीडियो को कब्जे में लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजन तो जान देने के कारण को स्पष्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन गांव में चर्चा है कि युवक एक युवती के प्रेम में निराश हो गया था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी का कहना है कि ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी चरण सिंह ने शनिवार की देर शाम गांव के बाहर एक पेड़ के सहारे फंदा लगाकर जान दी है। युवक ने जान देने से पहले अपने मोबाइल का वीडियो रिकाॅर्डर शुरू किया। इसमें वह पेड़ से फंदा बांधकर खुद लटकता दिख रहा है। 40 मिनट के इस वीडियो में चरण सिंह ने यही कहा है कि वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार है। इसमें किसी का दोष नहीं है। मेरे परिवार को परेशान न किया जाए।
विज्ञापन

शव लटका देख ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तमाम लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। मोबाइल में जो रिकॉर्ड वीडियो मिला है। उसको कब्जे में लिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के माता-पिता की मौत हो चुकी है। बड़ा है जो मजदूरी करता है। चरण सिंह कभी कभी मजदूरी करता था। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि युवक एक युवती से प्रेम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें