फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मजदूर की मौत के बाद नहीं मिली बीमित राशि, मृतक की पत्नी ने कराई रिपोर्ट

Tue, 05 May 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव बमनेटा में बीमा कराने वाले मजदूर की मौत के बाद बीमित राशि न मिलने पर मजदूर की पत्नी की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर फरार हुए फर्म के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी से बीमा करने और कथित बीमा कंपनी का कार्यालय भी बंद होने को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




गांव बमनेटा निवासी रामबेटी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में कहा कि 31 जुलाई 2007 को बहजोई पेट्रोल पंप के पास में कल्पवट रियल एस्टेट लिमिटेड बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने उसके पति किशन पाल को अपनी बातों में बहकाकर तीन सौ रुपये प्रति महीने की किस्त का बीमा कर दिया था। वर्ष 2013 तक पति ने तीन सौ रुपये प्रति महीना जमा किए थे। पति की मौत हो जाने के बाद बीमा की धनराशि के लिए बीमा कंपनी के कार्यालय पहुंची तो वहां कार्यालय नहीं था। कल्पवट रियल एस्टेट लिमिटेड बीमा कंपनी का कार्यालय बहजोई पेट्रोल पंप के नजदीक चंदौसी-मुरादाबाद मार्ग पर होने पर बीमा किस्त जमा करने की रसीद पर मुहर लगी हुई थी। पिछले वर्ष 19 नवंबर 2025 को बीमा कंपनी के लिए अपने अधिवक्ता द्वारा कानूनी नोटिस भेजा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया और नोटिस वापस आ गया। महिला की ओर से कहा गया है कि पति अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गए हैं, जिसमें से बड़ी बेटी की शादी तय हो चुकी है। बीमा धनराशि नहीं मिलने से बेटी की शादी रुकी हुई है। तमाम प्रयास करने के बाद भी बीमा कंपनी के अधिकारी और कर्मचारियों की जानकारी नहीं हो पा रही है। पति के द्वारा प्रति महीने किस्त जमा करने की रसीद मौजूद है। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर महिला की तहरीर पर कल्पवट रियल एस्टेट लिमिटेड बीमा कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें