संभल के नूरियो सराय में हल चलातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के लिए अब टोने-टोटके हो रहे हैं। संभल के नूरियो सराय की औरतें रविवार को शाम आंसुओं से रोईं। आसमान की ओर निहारा और हल भी चलाया। महिलाओं ने कहा उन्हें उम्मीद है कि इंद्रदेव उनकी प्रार्थना सुनेंगे और संभल जिले में झमाझम बारिश होगी।
मानसून में देरी और तापमान गर्म होने से जहां आम आदमी की जिंदगी दुश्वार हुई है वहीं सूखते खेतों को देख किसानों के परिवार चिंता में आए गए हैं। तमाम लोग बारिश के लिए अपने इष्ट देव को मना रहे हैं तो पूजा अर्चना से लेकर टोने टोटके तक शुरू हो गए हैं।
संभल के नूरियोसराय में रविवार को रात बारिश के लिए महिलाओं ने हल चलाकर इंद्रदेव को मनाया। उनकी पूजा अर्चना की। महिलाओं ने बताया कि हल चलाने के बाद रोने की रस्म है। इस रस्म के तहत हम रोए। हमने इंद्रदेव से प्रार्थना की है।