फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर से बनाईं गणपति प्रतिमाएं

विज्ञापन
बनियाठेर के गांव बनियाखेड़ा में गाय के गोबर से गणेश प्रतिमा को तैयार करती समूह की अध्यक्ष। संवा
विज्ञापन
बनियाठेर(संभल)। गणेश महोत्सव की तैयारियां ग्रामीण अंचलों में भी शुरू हो गई हैं। बनियाखेड़ा के ग्राम बनियाखेड़ा में द्वारकाधीश संकुल स्तरीय समिति में समूह की 60 महिलाएं गाय के गोबर व प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करते हुए गणेश जी की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं।समिति की अध्यक्ष अनुपमा सिंह ने बताया की समूह की महिलाओं द्वारा पांच इंच से 17 इंच तक की गणेश जी व दुर्गा जी की प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। इसमें अधिकांश प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं ने अक्टूबर 2024 में मूर्ति निर्माण का कार्य शुरू किया था। अक्टूबर 2024 से अगस्त 2025 तक समूह की महिलाओं की ओर से 14 लाख रुपये की गाय के गोबर निर्मित मूर्तियां बेचकर 6.80 लाख रुपये की कमाई की।
विज्ञापन


डीएम राजेंद्र पैंसिया के अनुमोदन पर समूह की महिलाओं को सरकारी फंड से एक लाख 10 हजार रुपये तथा सीसीएल से तीन लाख रुपये मुहैया कराए गए थे। जिससे समूह की महिलाओं ने मूर्ति निर्माण कार्य प्रारंभ किया। ग्रामीण स्तर पर गांव की महिलाओं को सक्षम बनाने व मूर्ति निर्माण कार्य को बढ़ावा देने के लिए डीएम ने समूह की अध्यक्ष अनुपमा सिंह को नागपुर के स्व को विज्ञान अनुसंधान केंद्र से सात दिवसीय ट्रेनिंग तथा फिरोजाबाद स्थित गोपी गोकुलम ज्ञान केंद्र से तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रदान की गई।

इसके बाद समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर से निर्मित पूजा की पटली, चौकी, थाली, मोबाइल स्टैंड, रेडिएशन चिप, माला, गदा, दीवार घड़ी तथा सभी प्रकार के देवी देवताओं की मूर्तियों का निर्माण प्रारंभ किया। समूह की महिलाओं में रीनू, रश्मि, राजबाला, कमलेश, माया, मंजू, रानी, रोशनी, सुनीता, चंद्रकली, सावित्री आदि शामिल हैं।
विज्ञापन






एक लाख रुपये की 20 गोबर से निर्मित घड़ियों की गई बिक्री

बनियाठेर। गाय के गोबर से निर्मित विभिन्न प्रकार के गो उत्पादों की एक प्रदर्शनी बहजोई में आकांक्षा हॉट में लगाई गई थी जिसका उद्घाटन डीएम राजेंद्र पैंसिया ने किया था। इसमें पहले ही दिन गाय के गोबर से निर्मित करीब 20 घड़ियां एक लाख रुपये में बेची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें