फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गोली मारकर की गई थी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर संदल में शुक्रवार की सुबह मिले करीब 50 वर्षीय महिला के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम हुआ। रिपोर्ट से साफ हुआ है कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई थी। सिर में 315 बोर की गोली फंसी मिली।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार, हत्या तमंचे से गोली मारकर की गई होगी। 315 बोर की गोली या तो तमंचे से चलती है या राइफल से। राइफल की गोली सिर में फंसना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए माना जा रहा है कि कुछ दूरी से गोली तमंचे से मारी गई होगी।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। तीन टीमें इस घटना में लगी हैं और टीमों को मजबूत तथ्य मिले हैं। जल्द घटना का खुलासा हो जाएगा। टीमें लगातार काम कर रही हैं। बता दें कि शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों की नजर महिला के शव पर पड़ी थी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के गांवों में शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता सोमवार तक भी नहीं मिली है। महिला ने मैरून रंग का ट्रैक सूट और स्पोर्ट्स शूज पहने हुए थे। जिससे वह किसी शहरी क्षेत्र की रहने वाली होने का पूरा अनुमान है।
पुलिस की टीमें घटनास्थल से जोड़ने वाले सभी मार्गों की छानबीन कर रही हैं। दूसरे जिले तक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जिससे पुख्ता सुराग मिल सके। यह तो स्पष्ट हो गया है कि महिला की हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान कुछ चेहरे और शरीर पर चोट के निशान होने की भी बात कही गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें