फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: महिला ने करवाया नाबालिग के साथ दो लोगों से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में चार जून को एक नाबालिग को महिला शौच के बहाने बहला फुसलाकर खेत में ले गई। वहां दो युवकों ने तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 दिन पहले मोहल्ले की ही एक महिला उसकी बहन को शौच के बहाने रात को आठ बजे जंगल ले गई थी। वहां बाजरे के खेत में पहले से ही विजयपाल और महिला का फुफेरा भाई इन्द्रपाल मौजूद थे। दोनों ने किशोरी के साथ तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया था। उसकी बहन के देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजन परेशान होने लगे। इसके बाद उन्होंने महिला से किशोरी के बारें में पूछताछ की । महिला के द्वारा किशोरी के बारे में जानकारी न देने पर नाबालिग के भाई ने गांव के लोगों के साथ बाजरे के खेत में तलाश की। जहां खेत में महिला के फुफेरे भाई की बाइक खड़ी मिली और किशोरी आपत्तिजनक हालत में बेहोश पड़ी थी। जिसके बाद किशोरी के भाई द्वारा थाने में तहरीर दी गई। पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत नहीं किया। शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में किशोरी के भाई द्वारा दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें