फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रांसफार्मर शिफ्ट न होने से रुका चौराहे का चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर और खंभे शिफ्ट न होने से चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य रुका है। इससे चौराहे पर अव्यवस्थाएं हावी हैं। एक्सईएन बिजली निगम ने जल्द ही शिफ्टिंग की कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शासन ने चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण के लिए 62 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया था। चौराहे से बिजली लाइन, पोल और ट्रांसफार्मर को भी शिफ्ट किया जाना था, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बिजली निगम को धनराशि का भुगतान कर दिया। पीडब्ल्यूडी ने रोडवेज बस अड्डा और मुरादाबाद मार्ग की तरफ पुलिया बॉक्स तैयार करा दिया है, लेकिन कई दिनों से काम रुका हुआ है। चौराहे पर अव्यवस्था का माहौल बना है। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चौराहे के चौड़ीकरण का कार्य रुकने की वजह बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर और पोल शिफ्टिंग नहीं होना आ रही है।
एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश ने कहा कि बिजली निगम द्वारा पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर आदि को शिफ्ट नहीं किया है। जिस कारण कार्य रुका हुआ है। हालांकि निगम को करीब 16 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया है।
विज्ञापन

वहीं एक्सईएन बिजली निगम रघुनाथ तित्तल ने कहा कि शिफ्टिंग के लिए फर्म को अवगत करा दिया है। जल्द ही, पोल, लाइन और ट्रांसफार्मर को शिफ्ट कराने की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें