फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नीमसार तीर्थ परिसर में स्थित कूप को भी खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर के नीमसार तीर्थ के परिसर में स्थित कूप को रविवार को खोला गया है। इस परिसर में बने कूप को किसी समय बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

बालयोगी दीनानाथ ने बताया कि नीमसार तीर्थ प्राचीन है। 68 तीर्थों में सबसे प्रमुख तीर्थ भी है। इस तीर्थ परिसर में ही बाबा क्षेमनाथ की समाधि है। बताया कि 24 कोसी परिक्रमा का प्रथम पड़ाव नीमसार तीर्थ पर पड़ता है। कूप परिसर में स्थित है। जिसको किसी समय बंद कर दिया गया था। अब कूप को खोला गया है। कहा कि संभल तीर्थ नगरी है। 68 तीर्थ और 19 कूप इस शहर और आसपास के इलाके में है। कहा कि अब कूप को संवारने का काम किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें