फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल : शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वर्षों बाद मंदिरों के कपाट खुलने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। रविवार को खग्गू सराय स्थित प्राचीन शिव मंदिर और सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन स्थित राधा कृष्ण मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने दर्शन करने के साथ ही पूजा की और प्रसाद वितरण किया। खग्गू सराय स्थित शिव मंदिर 1978 के दंगों के बाद बंद हो गया था। अब पुलिस प्रशासन के सहयोग से इस मंदिर के कपाट खोले गए हैं। इस मंदिर की देखभाल रस्तोगी समाज के लोग करते थे। 1978 में हुए दंगों के बाद रस्तोगी समाज के लोग इस इलाके से पलायन कर गए। इसलिए मंदिर की देखभाल नहीं हो सकी। मुस्लिम आबादी के बीच मंदिर होने के कारण पूजा पाठ भी बंद कर दिया था। अब सुरक्षा के लिए लिए पुलिसकर्मी तैनात हैं और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। वहीं दूसरी ओर सरायतरीन के मोहल्ला कछवायन में स्थित राधा कृष्ण मंदिर को भी 32 वर्ष बाद सैनी समाज के लोगों ने खोला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें