फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गणेश पंडाल में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां

विज्ञापन
चंदौसी के रघुवीर नगर में गणेश पंडाल में सुंदरकांड का पाठ करते श्रद्धालु: स्रोत - आयोजक
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। गणेशोत्सव को लेकर नगर में भक्ति मय माहौल बना हुआ है। जगह-जगह पंडाल लगाकर गणेश भगवान की प्रतिमाएं स्थातिप की गई हैं। आरती और भजन कीर्तन के बीच गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है। बुधवार को गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में स्वामी भूमानंद सेवा ट्रस्ट के सदस्यों ने रघुवीर नगर कॉलोनी में संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया। पाठ की शुरूआत गणेश व सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, श्रीराम स्तुति के गायन के साथ हुई। फिर ट्रस्ट के सदस्यों ने संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइयों का व्याख्यान किया। पाठ के बीच- बीच में भजनों की छठा बिखरी।
विज्ञापन

भजनों की शृंखला में केजी शर्मा ने सजा लो घर सा गुलशन सा अवध में राम आए है, राजेश शंखधार ने मैंने सुंदरकांड कराया है आदि भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा, अजय शर्मा, जेएन मिश्रा, वाईके शर्मा, अजय शर्मा, राजीव शर्मा, रमेश ग्रेवाल, राकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें