संभल। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के वाहन चालक को बहजोई थाना पुलिस ने कलक्ट्रेट के नजदीक से हिरासत में लिया है। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया से शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी ने शिकायत की थी। इसके बाद डीएम ने तत्काल हिरासत में लेने के निर्देश दिए। बहजोई थाने में चालक से पूछताछ की जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि चालक ने गुन्नौर ब्लॉक के एक शिक्षक से रुपये मांगे थे। इसकी शिकायत डीएम के सामने पहुंची तो उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बता दें चालक कई वर्ष से कार्यालय में तैनात है। आउस सोर्सिंग पर तैनाती है। इससे पहले भी कई मामले में शिकायत अधिकारियों तक पहुंची है। अब मामला डीएम के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस हिरासत में भेजा गया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शिकायत के आधार पर हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।