बहजोई (संभल)। छोटा फील्ड की जमीन के विवाद के मामले में बृहस्पतिवार को द बहजोई एजूकेशन डवलपमेंट ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने तहसील प्रशासन को अभिलेख दिखाए।
पदाधिकारियों का कहना था कि बुधवार को छोटा फील्ड पर जांच-पड़ताल के दौरान एसडीएम की ओर से दोनों पक्षों से अभिलेख तलब किए गए थे। बावजूद इसके बृहस्पतिवार को छोटा फील्ड की जमीन से जुड़े अभिलेख तहसील प्रशासन को दिखाए गए।
बता दें कि बुधवार को एसडीएम विनय कुमार मिश्रा की ओर से छोटा फील्ड की जमीन पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। इस बीच ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत आसपास रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से छोटा फील्ड समेत आसपास कुछ हिस्से बने धर्मस्थल, मकान व कब्रिस्तान की जमीन को अपनी होने का दावा किया गया था। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से अपने-अपने अभिलेख दिखाए गए थे। इस पर एसडीएम की ओर से दोनों ही पक्षों से जमीन से जुड़े पूरे अभिलेख तलब किए गए थे।