फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेला मंदिर की जमीन पर सत्संग भवन के विरोध में ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। मेला मंदिर की जमीन पर सत्संग भवन निर्माण के विरोध में पालिका के खिलाफ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का धरना बुधवार को 71वें दिन भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने समस्या का समाधान न होने तक धरने जारी रखने की बात कही। बुधवार को मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर परिसर में चल रहे धरने के दौरान अध्यक्ष अरुण गोस्वामी ने कहा कि पालिका की ओर से वंदन योजना के टेंडर की धनराशि से मां भगवंतपुरवाली देवी मंदिर के स्थान पर मेला की जमीन पर सत्संग भवन का निर्माण करा दिया गया। यह नियम विरुद्ध है। इसकी जांच कराई जाए तो हकीकत सामने आएगी।
विज्ञापन

मनोज कुमार का कहना है कि धरने को 71 दिन हो गए, लेकिन किसी भी स्तर से मामले को लेकर जांच-पड़ताल कराते हुए उचित कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। इस पर उच्चाधिकारी ध्यान दें, तो समस्या का समाधान हो सकता है। इस बीच कंहैयालाल, भुवनेश कुमार, राजेश कुमार, संजीव व अन्नू आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें