फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बढ़ रहा ई-वाहनों का चलन, एक साल में 1359 वाहन रोड पर आए

Thu, 11 Jun 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के चलते ई-वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, संभल जनपद में एक साल में 1359 ई-वाहन चलन में आए हैं।
विज्ञापन

यूं तो लोगों का रूझान इलेक्ट्रिक वाहनों में पहले से ही था लेकिन पश्चिम एशिया में युद्ध के बाद से पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोल, डीजल के बढ़ रहे दाम और इलेक्ट्रिक वाहनों का कम खर्च ग्राहकों को इनकी ओर मुड़ने को मजबूर कर रहा है। साल भर पहले तक जिले की सड़कों पर इक्का दुक्का इलेक्ट्रिक कार ही दिखती थी, लेकिन अब इनका दिखना भी आम हो गया है। हर दस में से कम से कम तीन बाइक या स्कूटी इलेक्ट्रिक हैं। वहीं, तेल के दाम बढ़ने का फायदा ओला, एथर, बजाज जैसी नामचीन कंपनियों के अलावा कई गुमनाम इलेक्ट्रिक वाहनों की कंपनियों ने भी उठाया है। विभिन्न मॉडल के वाहन बाजार में उतारे हैं। ग्राहक अपने अपने बजट के हिसाब से इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रहे हैं। एआरटीओ अभिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि इलेक्टि्रक वाहनों का रजिस्ट्रेशन बढ़ रहा है। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के वाहन भी खरीदें जा रहे हैं। इनके रजिस्ट्रेशन में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें