फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 11 Jun 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव खग्गूपुरा में हसनपुर मार्ग पर बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक सवार राजबाबू (22) निवासी खग्गूपुरा की मौत हो गई। जबकि साथी जयवीर घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अरुण ने बताया कि राजबाबू पुताई का काम करता था। बुधवार को कहीं काम से लौट रहे थे। साथ में गांव के ही जयवीर थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव में मुड़ने के दौरान ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी। जिसमें राजबाबू की मौत हो गई। जबकि जयवीर घायल हो गए।
पुलिस आई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की तो परिजन भड़क गए। कार्रवाई की मांग उठाते हुए जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक यही स्थिति बनी रही। बाद में परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया गया। राजबाबू तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन

मौत के बाद मां लज्जा देवी और पिता महेश का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मौके पर जो लोग थे, वे परिजनों के आने का इंतजार करने को कह रहे थे, इसलिए शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दे रहे थे।
हालांकि, बाद में फोन के माध्यम से संपर्क हो गया। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें