संभल के मोहल्ला बदायूं दरवाजा में उर्स में कुलशरीफ की रस्म के दौरान दुआ करते अकीदतमंद। संवाद
संभल। तीन दिवसीय सैयद यूसुफ मियां का सालाना उर्स कुलशरीफ की रस्म के साथ मुकम्मल हो गया। इसमें मुल्क और शहर में अमन शांति के लिए दुआ कराई गई।
मोहल्ला बदायूं दरवाजा मुल्लानान गली में स्थित खानकाह व दरगाह बज्मे चिश्तिया साबरिया यूसुफिया अरमुगानिया में सैयद यूसुफ हसन चिश्ती साबरी के उर्स में सोमवार को सुबह नातो मनकबत की महफिल के बाद महफिले शमा का आयोजन हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश करते हुए अकीदतमंदों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। दोपहर में सज्जादानशीन व अध्यक्ष सैयद यूनुस मियां ने मुल्क व शहर में अमन, शांति एवं भाईचारे के लिए दुआ कराई। इसके बाद दरगाह पर फूल पेश किए गए। अकीदतमंदों को तबर्रुक बांटा गया। इस दौरान मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद, बिलाल साबरी, सैयद शान अली, फरजंद अली वारसी आदि रहे। संवाद