संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव महोरा लखूपुरा निवासी बीए के छात्र राहुल यादव (19) की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी वीकेश पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस का दावा है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस हत्या में शामिल वीकेश के पिता तेजपाल और भाई बिरलेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हयातनगर थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो बुधवार की शाम राहुल यादव का आरोपियों से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद ही आरोपियों ने राहुल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। बीचबचाव करने के लिए आए मृतक के ताऊ कर्रू और रिश्ते के भाई रविंद्र पर भी आरोपियों ने हमला किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या के साथ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी।