फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में अमरोहा निवासी बाइक सवार प्लंबर की मौत

Mon, 01 Apr 2024 12:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर वाहन ने बाइक सवार अनिल (35) निवासी हसनपुर जिला अमरोहा को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची। इसके बाद शव पीएम को भेजा गया। अमरोहा जिले के हसनपुर में होली चौक के नजदीक सुखदेव इंटर काॅलेज निवासी अनिल प्लंबर थे। मृतक के पिता हीरालाल ने बताया कि वह शनिवार की शाम करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर किसी काम के लिए बेटा निकला था। संभल कोतवाली क्षेत्र में चंदौसी रोड पर कुरुक्षेत्र तीर्थ के नजदीक पहुंचे हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने हादसे की सूचना दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि बाइक सवार घायलावस्था में मिला था। जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी पिंकी और तीन बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें