फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कपड़े सुखाने छत पर गई किशोरी पैर फिसलने पर नीचे गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मोतीनगर निवासी सृष्टि (16) पुत्री कलुआ बुधवार की शाम कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई थी। इस दौरान सृष्टि का पैर फिसल गया और वह अपने चाचा नेक सिंह के मकान में आ गिरी। आनन फानन में परिजन उसे उठाकर अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार की शाम साढ़े सात बजे की है। गांव मोतीनगर निवासी कलुआ की सोलह वर्षीय बेटी सृष्टि कपड़े धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए मकान की छत पर डालने गई थी। पिता कलुआ ने बताया कि बेटी कपड़े सुखाने के लिए रस्सी डाल रही थी इसी दौरान सृष्टि का पैर फिसल गया और वह बराबर में ही अपने चाचा नेकसिंह के मकान में गिर गई।
चीख पुकार की आवाज सुनकर नेकसिंह के परिजन बाहर आए तो सृष्टि बेहोश पड़ी मिली। आनन फानन में परिजन उसे संभल के निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मां स्वाति का रो-रोकर बुरा हाल है। सृष्टि अपने तीन भाइयों की अकेली बहन थी और तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें