फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोरी से छेड़खानी के बाद जानलेवा हमला करने वाला आरोपी जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र में बुधवार को किशोरी के साथ छेड़खानी करने और जानलेवा हमला करने के आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह किशोरी को प्रेम करने लगा था लेकिन किशोरी उसको देखती भी नहीं थी। इसलिए जानलेवा हमला कर दिया। मालूम बुधवार को 16 वर्षीय किशोरी पर गांव गरवारा मिलक निवासी उवैस ने जानलेवा हमला कर दिया था।
विज्ञापन

हमला करने से पहले छेड़खानी की थी। इसके बाद मौके से भागकर गन्ने के खेत में छिप गया था। जिसको पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि वह किशोरी को पसंद करता है। इसलिए वह कई बार किशोरी के पिता की दुकान पर पहुंचा लेकिन किशोरी अक्सर बैठी मिलती थी लेकिन बात नहीं करती थी।
इसी बात से गुस्सा पनप गया और जान लेने का इरादा बना लिया था। असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि किशोरी की हालत ठीक है और आरोपी को न्यायालय में पेश किया था। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें