फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार घंटे बाद बेहोशी की हालत में मिला किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर ताहरपुर के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह 11:30 बजे मक्का की फसल की रखवाली करते समय लापता हुए गांव अतरासी के निवासी 14 वर्षीय किशोर विवेक कश्यप चार घंटे बाद बेहोशी की हालत में मिला। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी निवासी किसान वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि गांव विक्रमपुर ताहरपुर के जंगल में 45 बीघा मक्का की फसल बटाई पर की है। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे 14 वर्षीय बेटा विवेक कश्यप जंगली जानवरों से रखवाली करने के लिए खेत पर बाइक से गया था। परिजन भी नजदीक में ही गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे के खाना खाने के लिए बेटे को आवाज लगाई तो कोई आवाज वापस नहीं दी।
आसपास में काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में भीड़ लग गई। अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी गई। चार घंटे की तलाशी के बाद किशोर बेहोशी की हालत में मिला। पूछताछ में उसने बताया कि जंगली जानवर को देखकर हालत बिगड़ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि किशोर के होश में आने के बाद पूछताछ की गई थी। जंगली जानवर को देखकर बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें